Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

असाधारण उपलब्धि के लिए 19 बच्चों को राष्ट्रपति 22 को करेंगी सम्मानित, 23 को प्रधानमंत्री बच्चों से करेंगे बात

विज्ञान भवन में आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह, पुरस्कार पाने वालों में नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल

19 Jan 2024

असाधारण उपलब्धि के लिए 19 बच्चों को राष्ट्रपति 22 को करेंगी सम्मानित, 23 को प्रधानमंत्री बच्चों से करेंगे बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के असाधारण उपलब्धि करने वाले 19 बच्चों को विज्ञान भवन में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगे। इन पुरस्कार पाने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को बातचीत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 (पीएमआरबीपी) के लिए कला और संस्कृति के लिए सात, बहादुरी के लिए एक, नवाचार के लिए एक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक, सामाजिक सेवा के लिए चार और खेल के लिए पांच बच्चों को चुना गया। इन्हें असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार पाने वालों में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। पीएमआरबीपी पुरस्कार विजेता को एक पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत भी करेंगी और राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल में पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News